वाराणसी।
गोरखपुर जनपद के कौड़ीराम क्षेत्र से आए दो परिवार काशी में गंगा स्नान और दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे, लेकिन रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। काशी के तुलसी घाट पर स्नान करते समय दो युवक गंगा में डूब गए।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक निखिल (12 वर्ष) और आयुष (18 वर्ष) गोरखपुर के कौड़ीराम के निवासी थे। स्थानीय लोगों के अनुसार घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें गहरे पानी में जाने से मना भी किया, लेकिन युवकों ने कहा कि वे तैरना जानते हैं और इसके बाद वे गंगा में उतर गए। कुछ ही देर बाद दोनों पानी में डूबने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया। खोजबीन के दौरान एक युवक जिसका नाम निखिल है का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
इस घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ और घाट के लोगों की सहायता से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।











Users Today : 4
Users This Year : 24843
Total Users : 37436
Views Today : 4
Total views : 73636