सहारनपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर में गैस एजेंसियों और गोदामों की जांच के अभियान के तहत नकुड़ तहसील की संयुक्त टीम ने गंगोह ब्लॉक के गांव महंगी में छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण का खुलासा किया। छापेमारी की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशन में गठित टीम शुक्रवार को क्षेत्र में एलपीजी गैस की उपलब्धता, आपूर्ति, वितरण और स्टॉक की जांच कर रही थी। इसी दौरान पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार मनीषी, पूर्ति निरीक्षक अजय त्रिपाठी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विनय कुमार यादव की टीम ने गांव महंगी में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान एक स्थान पर बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित पाए गए।
टीम ने मौके पर सिलेंडरों की गिनती कर जांच शुरू कर दी और मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 3
Users This Year : 24842
Total Users : 37435
Views Today : 3
Total views : 73635