चन्दौली– पुलिस अधीक्षक, आदित्य लांग्हे द्वारा गौतस्करी व गौतस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह थाना चन्दौली के नेतृत्व में थाना चन्दौली पुलिस टीम द्वारा दिनाँक-10.03.2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा भगवानपुर तालाब के पास चेकिंग के दौरान कुछ समय पश्चात चेकिंग प्वांइट से कुछ दुर पहले ही पुलिस टीम को देखकर लीलापुर ओवर ब्रिज के पास 02 मैजिक वाहन रुक गई।
उक्त वाहन के पास पहुचकर चेक किया गया तो 01 मैजिक वाहन सं0 UP67BT4665 के चालक की पहचान जलालुद्दीन पुत्र किताबुद्दीन निवासी कमरपुर थाना मुफ्फसिल जिला बक्सर बिहार उम्र 24 वर्ष के रुप में हुई। जबकि दूसरा मैजिक वाहन सं0-UP67BT4186 के चालक अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उक्त मैजिक को चेक किया गया तो कुल 03 राशि गोवंशों को किया गया बरामद।
\
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 96/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 96/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना व जनपद चन्दौली
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
.जलालुद्दीन पुत्र किताबुद्दीन निवासी कमरपुर थाना मुफ्फसिल जिला बक्सर बिहार उम्र 24 वर्ष
बरामदगी विवरण-
1.03 राशि गोवंशों
2.02 मैजिक वाहन
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1.विजय बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दौली ।
2.उ0नि0 रावेन्द्र सिह चौकी प्रभारी मण्डी थाना व जिला चन्दौली ।
3.उ0नि0 बीरेन्द्र यादव चौकी प्रभारी कस्बा थाना व जिला चन्दौली
4.हे0का0 धीरेन्द्र यादव थाना व जिला चन्दौली ।
5.का0 प्रियेश कुमार यादव थाना व जिला चन्दौली











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633