वाराणसी न्यूज :-
खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर से है जहां पर इन दिनों शहर को स्वच्छ एवं सेहत मंद खान-पान की दशा में आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
उसी कड़ी में जिला उद्यान एवं खाद्य विभाग के परिसर में ऑर्गेनिक परिवार के संस्थापक सुजीत कुमार व जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार के द्वारा मां के हाथ के ठेकुआ का लांचिंग किया गया।


ठेकुआ एक ऐसा व्यंजन है। जो सेहत और स्वास्थ्य दोनों के हिसाब से अच्छा माना जाता हैं। साथ ही हाथ से निर्मित किया जाता है। इसमें तरह तरह के मेवा,व जड़ी बूटियों को मिलाया जाता हैं।
इस कार्यक्रम में समस्त उद्यान विभाग व खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।
ऑर्गेनिक परिवार की ओर से संस्थापक सुजीत कुमार , दीपक सोनी अरविंद तिवारी अदिति सिंह शिवांगी चौरसिया अभिनव कुमार मार्केटिंग टीम से, श्याम मल्टी सॉल्यूशन डॉ रवि केसरी और प्रज्ञा तिवारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव











Users Today : 4
Users This Year : 24843
Total Users : 37436
Views Today : 4
Total views : 73636