वाराणसी शनिवार तड़के सुबह करीब 5 बजे महमूरगंज तिराहे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टक्कर के बाद एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना जोरदार था कि कार कुछ ही मिनटों में लपटों से घिर गई। सुबह का समय होने के कारण सड़क पर भीड़भाड़ कम थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि कार में कितने लोग सवार थे और उनकी हालत कैसी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
महमूरगंज तिराहा वाराणसी का व्यस्त और संवेदनशील इलाका माना जाता है, जहां आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी







