वाराणसी लंका थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बीजेपी किसान मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष गोपाल सिंह के घर के सामने से 8 तारीख को उनकी बुलेट बाइक चोरी हो गई। आरोप है कि घटना के बाद थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब बीजेपी के ही पदाधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है, तो आम जनता की सुनवाई का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी दोनों देखी जा रही है।
वहीं इसी थाना क्षेत्र में एक और मामला सामने आया था, जिसमें नुवाव चौराहे के पास 26 फरवरी को डॉली सिंह के साथ दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी। पीड़िता की शिकायत के बावजूद पुलिस ने इस मामले में भी 11 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से लंका थाने की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।











Users Today : 62
Users This Year : 24836
Total Users : 37429
Views Today : 100
Total views : 73629