नई दिल्ली।
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री व हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने दिवंगत तरुण खटीक के परिवार के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बताया गया कि होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर में रंग के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में तरुण खटीक की पिटाई कर दी गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।







