बड़ी खबर
जौनपुर, से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिसने प्रशासनिक हलकों में खलबली मचा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर जौनपुर के जिलाधिकारी (DM) पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया है।
मामला जौनपुर के कंधरपुर गांव की ग्राम सभा की हैं । लगभग छह बीघा सरकारी जमीन से जुड़ा है। जिस पर वर्षों से अवैध कब्जे का आरोप था। बताया जा रहा है। कि यह विवाद 58 साल से अधिक समय से चला आ रहा था।
इस मामले में पीड़ित जयप्रकाश दुबे ने न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ी, और अब उनके भाई सत्य प्रकाश दुबे इस लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं। कोर्ट के आदेश के बावजूद जब प्रशासन द्वारा जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो सुप्रीम कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम पर जुर्माना लगा दिया।
इतना ही नहीं, इससे पहले भी एक अन्य मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर जौनपुर के डीएम पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।
न्यायपालिका के इस कड़े रुख ने साफ संदेश दे दिया है। कि कोर्ट के आदेश की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह फैसला अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। और प्रशासनिक व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 8
Users This Year : 24782
Total Users : 37375
Views Today : 14
Total views : 73543