रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नार्थ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन रोटेरियन सुभाष चंद्र जैन के बगीचे में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर रोटरी के मंडलाध्यक्ष नामनी रोटेरियन दिनेश गर्ग तथा डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन पीयूष अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन रुचि भार्गव के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इसके पश्चात सचिव रोटेरियन शुभश्री जायसवाल ने सभी सदस्यों का गुलाल एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
समारोह का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की फूलों की होली रही, जिसने सभी उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। साथ ही सभी सदस्यों ने बड़े स्क्रीन पर वर्ल्ड कप मैच का भी सामूहिक रूप से आनंद लिया।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन सपना खंडेलवाल, रोटेरियन चित्रा एवं रोटेरियन सुनीता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन रोटेरियन सुभाष चंद्र जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन रुचि भार्गव ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सतीश जैन, सुरेश खंडेलवाल, राजेश भार्गव, दीपक माहेश्वरी, डॉ. ए. के. राय, मनीष अग्रवाल, शैलेन्द्र, वर्षा श्रीवास्तव सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438