वाराणसी
पहाड़िया-बेला रोड स्थित दिव्यांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें देश के प्रमुख रचनाकारों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद राज्यसभा श्रीमती साधना सिंह विशिष्ट अतिथि वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अम्बरीष सिंह भोला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक सीमा सिंह ने किया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। तत्पश्चात देश जाने माने कवियों ने अपन हास्य की फुहार होली मिलन समारोह में उपस्थित जन समुदाय को गुदगुदा कर लोट पोट कर दिया। काव्य पाठ करने वाले कविय में मुख्य रूप से दमदार बनारसी, नागेश शांडिल्य, डॉ सुरेश अकेला, प्रशांत बजरंगी, ओंकार शर्मा कश्यप, सादिया एकरा सहित अन्न कवियों ने एक से बढ़कर अपनी रचनाएं सुनाई।
कवि सम्मेलन का संचालन दमदार बनारसी ने किया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विद्यालय की निदेशक सीमा सिंह एवं प्रधानाचार्य निम्मी चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में सी.बी.एस.ई. की कक्षा 11वीं में विज्ञान, वाणिज्य तथा मानविकी संकाय की पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। विद्यालय की निदेशक सीमा सिंह ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय हमेशा अग्रसर है साथ ही नए प्रवेश लेने वाले
विद्यार्थियों का प्रवेश निःशुल्क हैं और टॉपर बच्चों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय की सचिव सुभाष सिंह ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्र का संचालन अभिषेक सिंह ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाचार्य निम्मी चतुर्वेदी ने किया। इस अवस सिंह अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग लोग उपस्थित थे। पर मुख्य रूप से विनय सिंह, सौम्या रघुवंशी, वर्षा मिश्रा, शिवेंद्र सिंह, शक्तिधर पांडेय, इशांत, अर्चना मिश्रा, नितेश साहू, रोशनी उपस्थित थे।









Users Today : 46
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today : 70
Total views : 73529