प्रयागराज होली पर्व के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित चढ़ने-उतरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रेल सुरक्षा बल (RPF) द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं।
रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को पंक्तिबद्ध (लाइन लगाकर) तरीके से कोचों में बैठाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की भगदड़, धक्का-मुक्की या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। इस व्यवस्था के तहत विशेष रूप से जनरल कोचों में यात्रियों को क्रमवार प्रवेश कराया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त प्लेटफॉर्मों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। RPF एवं रेलवे प्रशासन के संयुक्त प्रयास से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा का अनुभव प्राप्त हो।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 46
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today : 70
Total views : 73529