थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग नतीनी के साथ यौन उत्पीड़न करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-70/2026 धारा 75,351(3),352 बीएनएस, 9(एम)/10 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
“अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में, उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित कुमार चौबे पुत्र स्व0 अजय कुमार चौबे निवासी भागीरथपुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 75,351(3),352 बीएनएस, 9(एम)/10 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
रिपोर्ट आनंद यादव









Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465