वाराणसी
26 फरवरी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा गुरूवार को एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। एअरपोर्ट पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । उनके आगमन की सूचना बेहद गुप्त था । सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” के साथ विभिन्न मंदिर मे दर्शन पूजन के पश्चात वह सीधे मणिकर्णिका घाट पहुंचकर
ध्वस्तीकरण कार्य का निरीक्षण किया एवं दालमंडी भी पहुंचे एवं दालमंडी के कुछ व्यापारीयो एवं स्थानीय निवासीओ से बातचीत किया दुकानदारो ने बताया कि ध्वस्तीकरण से एक लाख से अधिक लोगो के समक्ष रोजी रोटी का संकठ आ जाएगा। मणिकर्णिका घाट एवं दालमंडी ध्वस्तीकरण प्रकरण मे उन्होने कहा कि चौड़ीकरण एवं विकास के नाम पर ध्वस्तीकरण कार्य यह काशी की आत्मा पर गहरा चोट है।
उन्होने कहा कि सच्चाई जानने के लिए जब जब भी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल काशी पहुँचा है पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाने से रोका है एवं नेताओ को नजरबंद भी किया गया । मै रिपोर्ट सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को जल्द सौप दुगाॅ।








Users Today : 4
Users This Year : 24732
Total Users : 37325
Views Today : 7
Total views : 73466