लखनऊ
में ‘ब्लू ड्रम मर्डर’ का खौफनाक सच। बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए चार टुकड़े, पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने शव के पेट और पीठ पर करीब आठ-आठ इंच गहरे कट लगाए और शरीर को पूरी तरह अलग करने की कोशिश की, लेकिन वह रीढ़ की हड्डी नहीं काट सका।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने बाथरूम में शव के टुकड़े किए और दुर्गंध छिपाने के लिए लगातार रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करता रहा। हत्या के बाद घर में फैले खून के निशान मिटाने के लिए उसने दीवारों पर दोबारा पेंट तक कर दिया।
राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए चर्चित मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए हैं।
पैथोलॉजी संचालक और शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या उनके ही बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर की थी। हत्या के बाद आरोपी बेटे ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे चार हिस्सों में काट दिया।








Users Today : 4
Users This Year : 24732
Total Users : 37325
Views Today : 7
Total views : 73466