वाराणसी।
मोहित अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, यातायात को बाधारहित करना और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराना रहा।
अभियान की बड़ी कार्यवाहियां अतिक्रमण पर प्रहार:
सार्वजनिक मार्गों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 31 अभियोग पंजीकृत किए गए। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
रॉन्ग साइड चालकों पर शिकंजा:
गलत दिशा में वाहन चलाते पकड़े गए 01 वाहन को सीज, 21 वाहनों का चालान तथा 08 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया।

बिना नम्बर प्लेट वाहनों पर कड़ा वार:
नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे 33 बिना नम्बर प्लेट वाहनों को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
सख्त संदेश: नियम तोड़ोगे तो कार्रवाई तय
पुलिस आयुक्त के स्पष्ट निर्देश हैं कि यातायात व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
वाराणसी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—
* यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें
* वैध नम्बर प्लेट का ही प्रयोग करें
* सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें
ताकि शहर की व्यवस्था, सुरक्षा और सुगमता बनी रहे।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465