चहनियाँ /चंदौली बुधवार को ब्लॉक संसाधन मथेला चहनियाँ से दिव्यांग बच्चों का एक्सपोजर विजिट वाराणसी के विभिन्न स्थान के लिए प्रस्थान किये l पचास बच्चों को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने झंडी दिखा कर रवाना किया तथा बताया की बच्चे बहुत उत्साहित थे
बच्चों से कहा की कोई बच्चा अपने आप को दिव्यांग न समझें आप लोग तन से दिव्यांग है मन से नहीं, आप लोग सभी कार्य अच्छे से कर सकते है l आप लोग जो भी विजिट करें उसको देखें व समझें तथा उसका लाभ लें l
इस अवसर पर विशेष शिक्षक योगेंद्र कुमार वर्मा, सत्यनारायण यादव,मिथिलेश नारायण,राजेश पाल ममता पांडे, फिजियोथैरेपिस्ट, मयंक पांडे एवं अन्य सहयोगी स्टाफ बच्चों के साथ रवाना हुए l











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465