चन्दौली– डीडीयू नगर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व
क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह थाना मुगलसराय के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान गंजी प्रसाद तिराहा से 01 संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कृष्णा यादव पुत्र श्यामजीत यादव निवासी ग्राम डिहवा थाना अलीनगर
जनपद चन्दौली उम्र 32 वर्ष के रुप में हुई जिसके कब्जें से काले रंग के पिट्ठू बैग तथा बोरे में अवैध अंग्रेजी शराब लिये पकड़ा गया । पिट्ठू बैग तथा बोरे को चेक किया गया तो कुल 100 पाइपर कम्पनी व सिग्नेचर कम्पनी की कुल 13.950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465