गाजीपुर
गाजीपुर फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” की प्रस्तावित रिलीज को लेकर जनपद में सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया है। अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव (साइकिल) ने सरकार और प्रशासन से फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए साफ कहा है कि समाज के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष सुजीत यादव पीडीए समाज के लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटा रहे हैं। उन्होंने मीडिया, सोशल मीडिया और प्रशासन को भेजे गए पत्र के माध्यम से चेतावनी दी कि यदि फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो उनके नेतृत्व में व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव ने भी प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध नहीं लगा तो यादव समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
नेताओं ने कहा कि यादव समाज का देश के सामाजिक, राजनीतिक और सैन्य क्षेत्र में गौरवपूर्ण योगदान रहा है, ऐसे में किसी भी माध्यम से समाज की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करना अस्वीकार्य है।
रणनीति बनाने में जुटा समाज
सूत्रों के अनुसार समाज के वरिष्ठजनों के साथ लगातार बैठकें कर आगे की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जरूरत पड़ी तो धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन और जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी निगाहें
फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन के रुख का इंतजार है, लेकिन जिस तरह विरोध तेज हो रहा है उससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के आसार हैं। रोक नही लगी तो 27 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन राष्ट्रपति को सौपा जायगा।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 7
Users This Year : 24781
Total Users : 37374
Views Today : 11
Total views : 73540