चन्दौली सैदूपुर

क्षेत्र के उसरी गांव निवासी युवा समाजसेवी राहुल कुमार पांडेय एवं उनकी पत्नी सोनम कुमारी पांडेय ने अपनी वैवाहिक जीवन की तीसरी वर्षगांठ को खास अंदाज में मनाते हुए वनवासी बस्ती में खुशियां बांटीं। दंपत्ति ने वनवासी समाज के लोगों के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें मिठाई वितरित कर आत्मीयता का परिचय दिया।
इस अवसर पर बस्ती में उत्सव जैसा माहौल रहा।
ग्रामीणों, वनवासी समाज के बुजुर्गों और गांव के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सभी ने दंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए उनके दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि की कामना की।राहुल कुमार पांडेय ने कहा कि वैवाहिक जीवन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने यह संकल्प लिया है कि आगे भी समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ मिलकर सेवा कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि सच्ची खुशी दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में है।सोनम कुमारी पांडेय ने भी अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक खुशियां पहुंचाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने दंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सामाजिक योगदान की कामना की। यह पहल क्षेत्र में सराहना का विषय बनी हुई है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 5
Total views : 73464