जनपद में स्कूल कालेजों,नाके चौराहों व भीड़ भाड़ के क्षेत्रों में लड़कियों व महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले इश्कबाज शोहदों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस उपायुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा बुधवार को वादिनी व उनके रिश्तेदारों के साथ छेड़खानी करने व गाली-गलौज करने वाले अभियुक्त साहिल पुत्र गोपाल निवासी छोटी मलदहिया थाना चेतगंज वाराणसी को बुधवार को शम्भो माता मन्दिर के पास कबीर चौरा से 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया
तथा 170,126,135 बीएनएस एस के अन्तर्गत चालानी रिपोर्ट तैयार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त नगर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, म0उ0नि0 आदर्शिका, म0उ0नि0 अंकिता कुमारी,म0कां0 सारिका सिंह, मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह,आरक्षी विकास शुक्ला आदि शामिल रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24839
Total Users : 37432
Views Today :
Total views : 73632