जौनपुर।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रभावी जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें सीधे एसएसपी के समक्ष रखीं। हर प्रार्थना पत्र को गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ सुनते हुए एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि “पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
इन मामलों पर हुई सुनवाई
जनसुनवाई के दौरान प्रमुख रूप से —
* भूमि विवाद
* मारपीट के मामले
* पारिवारिक विवाद
* अन्य आपराधिक प्रकरण
से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी मामलों में संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण ही पुलिस की कार्यशैली की पहचान है।
जनसुनवाई के इस सख्त रुख से फरियादियों में न्याय की उम्मीद और भरोसा दोनों मजबूत हुए हैं।











Users Today : 0
Users This Year : 24839
Total Users : 37432
Views Today :
Total views : 73632