मीरजापुर
गुरुवार, 19 फ़रवरी को माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की ओर से गठित किये गये सचल उड़ाका दल में संयोजक प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने बी. एड. प्रथम सेमेस्टर में नगर के केबीपीजी कॉलेज केंद्र पर निरीक्षण किया।
निरीक्षण दौरान प्रोफेसर नम्रता मिश्रा ने प्रभावती देवी मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के एक छात्र को पकड़ा। सचल उड़ाका दल के सदस्यो मे डॉ जे पी सिंह, डॉ प्रीति जायसवाल तथा डॉ राम सिंह वर्मा द्वारा परीक्षा में अनुचित सामग्री का उपयोग करने वाले छात्र के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित की गयी।
बीएड की परीक्षा मे नकल करते पकडे जाने से परीक्षार्थीयो मे नकल विहिन एवं शुचितपूर्ण परीक्षा का संदेश गया है। सचल दल ने कहा है कि आगे भी सचल दल परीक्षा की गुणवत्ता को लेकर सख्ती बरतेगा।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 0
Users This Year : 24839
Total Users : 37432
Views Today :
Total views : 73632