सेवापुरी।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ पड़ाव रामेश्वर महादेव मंदिर में रविवार भोर से ही तीन लाख से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर बाबा का दर्शन-पूजन किया। “हर-हर महादेव” के जयघोष, डमरू दल, डीजे और आकर्षक झांकियों से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने वरुणा नदी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद मंदिर परिसर में स्थित राधा-कृष्ण, माँ तुलजा दुर्गा भवानी, राम-लक्ष्मण-जानकी, गणेश, हनुमान, कालभैरव, नरसिंह, साक्षी विनायक, नहुषेश्वर, अग्निनेश्वर, पंचपालेश्वर तथा झाड़ी महादेव का दर्शन किया।
मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। एडीसीपी गोमती जोन, एसीपी राजातालाब, एसडीएम राजातालाब सहित राजस्व, ब्लॉक और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहे। महिला-पुरुष पुलिस बल और पीएसी के जवानों ने व्यवस्था संभाली। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर तैनात रही। ग्राम पंचायतों, जिला पंचायत, युवा समितियों और सामाजिक संस्थाओं ने सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को पेयजल, प्रसाद और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। मंदिर के पुजारी अन्नू तिवारी के अनुसार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंचक्रोशी पदयात्रा कर बाबा का दर्शन किया। हरहुआ-रामेश्वर क्षेत्र के अन्य ग्रामीण शिवालयों में भी दिनभर जलाभिषेक का क्रम जारी रहा।








Users Today : 11
Users This Year : 24785
Total Users : 37378
Views Today : 21
Total views : 73550