रोहनिया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर मोहनसराय स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर का मनमोहक रंग-बिरंगे झालर बत्तियों के साथ भब्य सजावट तथा अखंड रामायण के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।बुढ़वा महादेव के दर्शन पूजन हेतु शिव भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।
इसके अलावा माधोपुर स्थित शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर, भैरव तालाब स्थित भैरवनाथ मंदिर, राजातालाब कचनार स्थित काल भैरव मंदिर, बीरभानपुर, टोडरपुर ,कनेरी, मिल्कीचक,भीमचण्डी,कोइली,मरुई,जख्खिनी,शहंशाहपुर,पनियरा,भवानीपुर, जगरदेवपुर,काशीपुर,मातलदेई,पयागपुर,असवारी सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों पर हर हर महादेव के नारे के साथ व्रत रहकर शिव भक्तों दर्शन पूजन किया। उक्त सभी शिवालयों पर ग्रामीणों ने भगवान भोलेनाथ की प्रसाद के रूप में भाँग ठंडई का भी लुफ्त उठाया।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465