आगरा.15.02.2026. भारत रत्न डॉ॰भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर सजने वाली 31वीं भीमनगरी को भव्य रूप से आयोजित करने हेतु जूता प्रदर्शनी केन्द्र, निकट कोठी मीना बाजार, शाहगंज में भीमनगरी समारोह आयोजन समिति-2026 के कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल , उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश योगेंद्र उपाध्याय ,. विधायक जीएस धर्मेश , जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा फीता काट कर व भारत रत्न डॉ॰भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल , उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय , .विधायक जीएस धर्मेश ने भारत रत्न, बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर सजने वाली 31वीं भीमनगरी को भव्य रूप से आयोजित कराने की बात कही।

जिलाधिकारी से भीमनगरी आयोजन हेतु विभिन्न विकास कार्यों को कराये जाने हेतु एक मांग पत्र प्रस्तुत किया, जिलाधिकारी ने भीम नगरी आयोजन के अंतर्गत होने वाले सभी विकास कार्यों को ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण संपन्न किए जाने को आयोजन समिति को आश्वस्त किया।
उद्घाटन समारोह में भीम नगरी केन्द्रीय समिति के करतार सिंह भारतीय, धर्मेन्द्र सोनी,भीम नगरी आयोजन समिति के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अखिलेश यादव











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438