वाराणसी
में महाशिवरात्रि पर्व और माघ मेले के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक तैयारी की है। 15 फरवरी 2026 को होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और कई रूटों को डायवर्ट किया गया है।
एडवाइजरी के अनुसार, मैदागिन से गोदौलिया का मार्ग पूरी तरह ‘नो-व्हीकल जोन’ रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेनियाबाग, गोदौलिया मल्टीलेवल, टाउनहाल और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय सहित कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर के भीतर पिपलानी कटरा, लक्सा और सोनारपुरा जैसे क्षेत्रों से चार पहिया वाहनों का प्रवेश सीमित रहेगा।
वाराणसी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान का पालन करें और किसी भी सहायता के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबरों (+917317202020) पर संपर्क करें।







