95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा पुलवामा शहीद रमेश यादव के गांव तोफापुर में सीआरपीएफ रेंज चंदौली संजय कुमार उपमहानिरीक्षक के द्वारा शहीद रमेश यादव के स्मारक पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया,

सीआरपीएफ गार्ड द्वारा सलामी दिया गया तथा उनके गांव में शहीदों के नाम पर हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में संजय कुमार उप महानिरीक्षक रेंज चंदौली शामिल होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाये उसके बाद शहीद के परिवारों से मिलकर उपहार भेंट किया साथ-साथ उनके परिवार से सांत्वना देते हुए कहे जब भी हमारी जरूरत समझ में आए आप लोग हमें याद कर सकते हैं मैं और मेरा डिपार्मेंट हमेशा आपका सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के राजेश कुमार दि0 कमा0 अधिकारी, रंजन सिंह सहायक कमांडेंट, प्रवीण सिंह उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मनोज यादव









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 6
Total views : 73535