चन्दौली इलिया ग्राम पंचायत फत्तेपुर में संदीप मौर्या के पुत्र आल्हा के दूसरे जन्मदिन पर कराह पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जौनपुर से आए संगम भगत जी ने विधि-विधान से कराह पूजा संपन्न कराई। यह पूजा कृष्ण दुर्गा वंश की होती है, जिसका उद्देश्य सुख-समृद्धि, जन कल्याण और वातावरण की शुद्धि है।
पूजा के दौरान खौलती हुई खीर से स्नान और खौलते घी में हाथ डालकर पूड़ी छानने जैसे चमत्कारिक प्रदर्शन किए गए।
इन अनुष्ठानों को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। संदीप मौर्या ने बताया कि उन्हें अपने पुत्र आल्हा के जन्मदिन पर कराह पूजा का आयोजन कर प्रसाद वितरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने पूजा में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नारद मौर्य, प्रदीप मौर्य, सोनू यादव, जिला पंचायत सदस्य दशरथ सोनकर, समाजसेवी सुनील यादव, सत्यम सोनकर, देवा सरकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459