वाराणसी
रमज़ान का पाक महीना शुरू होने वाला है ऐसे में क्षेत्र में साफ़ सफाई के साथ सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट सीवर लाइन को जल्द से जल्द सही कराएं बजरडीहा क्षेत्र वार्ड नंबर 27 में कई जगह पर सीवर जाम की बड़ी समस्या है जिससे बजरडीहाॅं आजाद नगर जक्खा टीना वालीं मस्जिद के पास सालों से सीवर जाम की गंभीर समस्या है जिससे मस्जिद में नमाज अदा करने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है
रमज़ान के पाक महीने में बस कुछ ही दिन बचे हैं उत्तर प्रदेश के पुर्व मिडिया प्रभारी वसीम अहमद ने सभी पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के पार्षद को चाहिए कि अपने अपने वार्डों में जो भी समस्या है उसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराए ताकि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट सीवर लाइन गली में साफ़ सफाई के साथ जिस गली में लाइट नहीं है उस गली में लाइट लगवाएं ताकि रात में आनेजाने वाले को को दिक्कत ना हो
जिस तरह चुनाव से पहले गली गली में घूमकर वोट मांगने गए थे उसी तरह सभी पार्षद अपने वार्डों में घूमकर अपने वार्डों की समस्या को देखें जहां भी जो समस्या है उसे जल्द से जल्द उस समस्या का समाधान करें











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459