राजातालाब।
बीआरसी आराजीलाइंस पर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा0महेंद्र सिंह पटेल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र यादव एवं खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न न्याय पंचायत से आए स्कूल रेड़ीनेस के कुल 80 बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को निपुण होने का प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार के रूप में स्टेशनरी प्रदान कर सम्मानित किया गया।एसआरजी राजीव सिंह द्वारा वाल वाटिका संचालन के उद्देश्य विभाग द्वारा बाल वाटिका को उपलब्ध कराए गए सुविधाएं जैसे लर्निंग कॉर्नर वंडर बॉक्स आउटडोर प्ले मैटेरियल्स के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र यादव ने विभाग में आपसी समन्वय स्थापित कर शासन की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन सुजीत कुमार सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया । कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रमणि पाण्डेय ,एआरपी श्वेता सिंह ,सुनीता सिंह, नेहा द्विवेदी,अनिल कुमार तिवारी, परमा विश्वास, सुनील कुमार, नोडल शिक्षक संकुल व प्रधानाध्यापक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रहे।









Users Today : 45
Users This Year : 24773
Total Users : 37366
Views Today : 68
Total views : 73527