गुमशुदा व्यक्तियों के खोज बिन के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल, के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज डॉक्टर ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा आवेदक मृदुल कुमार विश्वास पुत्र मिहिर कुमार विश्वास द्वारा खुद के पुत्र महिम कुमार विश्वास के दिनांक 05 फरवरी 2026 को काशी पैलेस वाराणसी से गायघाट घूमने के दौरान गुम हो जाने और उनका मोबाइल फोन बन्द हो जाने के सम्बन्ध में गुमशुदा होने की तहरीर दी गई थी।
तहरीर देने के उपरान्त चेतगंज पुलिस द्वारा टीम गठित कर सर्विलांस, कैमरों की मदद से व लोगों से पूछताछ किये जाने व काफी जद्दोजहद करने के बाद महिम कुमार विश्वास उम्र 26 वर्ष को चार घण्टे के अन्दर ढूंढकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।महिम कुमार को पाकर उसकी माता ने चेतगंज पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया और बताया उत्तर प्रदेश पुलिस भारत में नंबर वन वाराणसी पुलिस ने हमको बहुत सहयोग किया
इसके लिए चेतगंज की पुलिस टीम को दिल से धन्यवाद।इस सराहनीय खोज करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर, मुख्य आरक्षी भरत यादव,आरक्षी अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459