वाराणसी: वाराणसी-जौनपुर राजमार्ग और रिंग रोड पर लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए शासन ने एक बड़ा और सराहनीय निर्णय लिया है।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल के बाद अब हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के परिसर में एक नया लेवल-1 ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर गहन विचार-विमर्श के बाद सहमति बन गई है और अब इसे विस्तृत कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा जा रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में इन सड़कों पर 2,625 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 1,379 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। अकेले वर्ष 2025 में रिंग रोड और उससे जुड़ी सड़कों पर 261 मौतें दर्ज की गईं। वर्तमान में लेवल-1 ट्रामा की सुविधा केवल बीएचयू में उपलब्ध है, जहां तक पहुंचने में ट्रैफिक के कारण अक्सर ‘गोल्डन ऑवर’ (इलाज के लिए शुरुआती महत्वपूर्ण समय) निकल जाता है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437