जानकारी के अनुसार संविदा कर्मी राजू तिवारीपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के पोल पर फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया। करंट लगते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे बचा नहीं सके।
तिवारीपुर उपकेंद्र क्षेत्र में सोमवार दोपहर 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक संविदा बिजली कर्मी की मौत हो गई। करंट लगने के बाद पोल से नीचे गिरने पर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार संविदा कर्मी राजू तिवारीपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के पोल पर फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया। करंट लगते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
साथियों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे बचा नहीं सके। मृतक राजू को मर्चरी में ले जाने के बाद परिजन वहां हंगामा करने लगे। जिला अस्पताल की मर्चरी के पास काफी भीड़ लग गई। परिजन की ओर से मर्चरी का ताला खुलवाने की भी बात की जा रही थी।
मामले में बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संविदा कर्मचारी बिना शटडाउन लिए पोल पर चढ़ गया था, जिसके कारण हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि घटना की जांच बिजली निगम और विद्युत सुरक्षा निदेशालय द्वारा कराई जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437