चंदौली सकलडीहा
क्षेत्र के सरेसर गांव में एक बंदर ने लगातार एक दर्जन लोगों को काटकर चोटिल किए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से करने के बावजूद अभी तक बंदर को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
क्षेत्र के दर्जनों गांव में लगभग एक वर्ष से बंदरों का झुंड वाराणसी से पकड़ कर छोड़ दिए जाने के बाद इनके दहशत से ग्रामीण पूरी तरह परेशान हो चुके हैं। तमाम गांव में बूढ़े बुजुर्ग बच्चों को काटकर चोटिल कर दे रहे हैं। यहां तक की छत से लेकर कमरे तक समान रखना दूभर कर दिए हैं।
यहां तक की सरेसर में एक बंदर अभी तक एक दर्जन लोगों को काटकर चोटिल कर चुका है। इसकी शिकायत पूर्व ग्राम प्रधान रामविलास से यादव द्वारा वन विभाग से करने के बावजूद भी इसके पकड़ने की कोई पहल विभागीय अधिकारियों द्वारा नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
शासन द्वारा बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी से वन विभाग को मुक्त कर दिया गया था। लेकिन एक बार फिर आदेश पारित हुआ है। लेकिन अभी तक हम लोगों को बंदरों को पकड़ने का आदेश जारी नहीं हुआ है। आदेश मिलते ही हम लोग इस पर पहल करने का काम करेंगे। फिलहाल कोई आदेश नहीं मिलने पर हम लोग मजबूर हैं।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529