डीडीयू नगर
मुगलसराय नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सोनू किन्नर जी के आवास हनुमानपुर के पास संत शिरोमणि रविदास जयंती के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुर सरिता संस्था के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक मनोहारी कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सोनू किन्नर ने संत शिरोमणि रविदास जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात कमेटी के सभी सदस्यों ने सोनू किन्नर को माला पहनाकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।
नगर के सुप्रसिद्ध देवी पचरा गीत भजन गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी ने गणेश वंदना सहित कई सुर मधुर भजन देवी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगाज दिया वही राधा , कृष्ण , नंदी पर सवार शंकर , पार्वती , आगवाला फायर नृत्य , मां काली का तांडव नृत्य इत्यादि भगवान का रूप धारण कर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति भाव से भरपूर गीतों पर भाव नृत्य कर सबका दिल जीतने के साथ ही कार्यक्रम को यादगार साबित किया।
उक्त अवसर पर कुंदन, गुडलक, इंद्रीव, मयूरेश, मनीष, आशीष, लकी, बिट्टू, रोहित, अमन, विश्वास, शम्मी, गोलू, चमन, जय हिंद, राजू, विशाल, स्नेहिल भारती, रिंकू, गोविंद, आनन्द इत्यादि कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुवे कार्यक्रम में काफी सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी ने किया।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529