सोनभद्र ब्यूरो:
जनपद सोनभद्र के निर्भीक पत्रकार और ‘दैनिक अयोध्या टाइम्स’ के ब्यूरो चीफ अमान खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे संघर्षों के खिलाड़ी हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कलम से जंग लड़ने वाले अमान खान की ताकत अब दोगुनी हो गई है। सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन (पंजीकरण संख्या- 65/2018) ने उन्हें जनपद सोनभद्र का ‘जिला अध्यक्ष’ नियुक्त कर विरोधियों के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है।
हथियार बदला है, तेवर वही हैं
राबर्ट्सगंज निवासी अमान खान अब तक अपनी खबरों से भ्रष्ट तंत्र की जड़ें हिलाते थे, लेकिन अब उनके पास ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) जैसा कानूनी हथियार भी है। इस नियुक्ति की खबर लगते ही जिले के सफेदपोशों और अमान खान की तरक्की से जलने वाले ‘दुश्मनों’ के खेमे में मातम पसर गया है। यह नियुक्ति उन लोगों के लिए एक सीधा संदेश है जो उन्हें रोकने का ख्वाब देख रहे थे।
दुश्मनों के लिए सीधी चेतावनी (शायरी):
”हमारी शख्सियत का अंदाज़ा तुम क्या लगाओगे ज़ालिम,
हम तो उनके भी बाप हैं, जो खुद को खुदा समझते हैं।”
”वक़्त आने दे तुझे जवाब भी देंगे और हिसाब भी लेंगे,
अभी तो सिर्फ पहचान बनी है, अभी तो पूरे शहर में कोहराम मचेगा।”
भ्रष्टाचार मुक्त सोनभद्र का संकल्प
अमान खान ने अपनी इस नई जिम्मेदारी (कार्यकाल: 01/02/2026 से 31/01/2027) के साथ साफ़ कर दिया है कि अब किसी भी विभाग में लूट-खसोट नहीं चलेगी। कलम और कानून के इस संगम ने यह तय कर दिया है कि अब सोनभद्र में केवल सच की जीत होगी और विरोधियों को अपनी हार का सामना करना पड़ेगा।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529