वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिराव बाजार स्थित पीपीसी वाराणसी के मेंबर राकेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक मंगलवार की दोपहर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष पाठक ने अपने कर कमलों से राकेश गुप्ता को पीपीसी का आई कार्ड पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राकेश गुप्ता ने कहा कि पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकार प्रेस क्लब की गरिमा और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान पंकज यादव वह आशीष यादव के साथ अखिलेश मौर्या भी मौजूद रहे। प्रतिष्ठान पर आगमन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पाठक ने मां नकटेश्वरी भवानी के मंदिर में पहुंचकर उनके चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529