रोहनिया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशी दिव्यांगजन विकास संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर खुशीपुर में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता तथा प्रभारी एवं समन्यवक रमेश सिंह की देखरेख में आयोजित नि:शुल्क सिलाई मशीन एवं ट्राई साइकिल, सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली दिव्यांग महिलाओं को सिलाई मशीन तथा दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, रेलवे पास, कान की मशीन, व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरण वितरण किया।
सिलाई मशीन व सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग लाभार्थियों का चेहरा खिल उठा। विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों हेतु दिए जा रहे सुविधाओं तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि सिलाई मशीन एवं सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन समाज के मुख्य धारा से जुड़कर आत्मनिर्भर होंगे और अपने परिवार का भरण पोषण करने में सहायक होगे। कार्यक्रम में आए हुए
सभी अतिथियों का स्वागत प्रभारी समन्वक रमेश सिंह ने पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर किया।अंत में अध्यापकों के साथ विधायक ने क्लास विजिट भी किया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सौरभ सिंह की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, श्यामबली पटेल, माधुरी सिंह ,विनोद मौर्य, आलोक त्रिपाठी, रंजना सिंह ,सोनी झा, बिंदु यादव, प्रदीप यादव इत्यादि लोग शामिल रहे।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529