वाराणसी।
दिनांक 29.01.2026 को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजन टिकरी के मंगलम वाटिका में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह मौजूद रहे जिला पंचायत पूनम मौर्या मौजूद रही सर्वप्रथम लोगों को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर लोगों का स्वागत किया गया उसके बाद मुख्य अतिथि का संबोधन हुआ
तत्पश्चात सी.आर.सी. वाराणसी, भारत सरकार तथा प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र (पीएमडीके) वाराणसी द्वारा एवं दिव्य समाज व महिला एवं दिव्यांग उत्थान सेवा ट्रस्ट वाराणसी के सहयोग सें भारत सरकार की समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत जनपद वाराणसी के सराय डंगरी कला, टिकरी में दिनांक 06.01.2026 एवं 14.01.2026 को तथा दिव्यांग पीठ, गेंदा सिंह की पाही, तारापुर टिकरी, वाराणसी में दिनांक 08.01.2026 को चिन्हांकन शिविर संपंन कराया गया।

चिन्हांकन उपरांत राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत लगभग 302 (तीन सौ दो) वरिष्ठ नागरिक / दिव्यांगजन पात्र पाये गये है। इन पात्र लाभार्थीयों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समाग्री हेतु कार्यकम सी.आर.सी. वाराणसी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया लगभग 30 लख रुपए के उपकरण बांटे गए तकरीबन 300 लोग वहां पर इस उपकरण का लाभ उठाएं है।
रिपोर्ट धनेश्वर साहनी









Users Today : 1
Users This Year : 24775
Total Users : 37368
Views Today : 1
Total views : 73530