वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोर्ट केस वापस न लेने से नाराज एक पति ने प्रतिशोध में अपनी ही पत्नी की निजता भंग करते हुए उसकी प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भेलूपुर के सरायनंदन (खोजवां) निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका अपने पति उत्कर्ष पांडेय (निवासी शंकुलधारा) के साथ पिछले दो वर्षों से पारिवारिक विवाद न्यायालय में लंबित है। महिला का आरोप है कि पति लगातार उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुई।
पीड़िता के अनुसार, बीते 22 जनवरी को आरोपी पति ने उसे रास्ते में रोककर धमकी दी थी कि अगर कोर्ट से मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह उसे समाज में बदनाम कर देगा। आरोपी ने साफ शब्दों में कहा था कि वह उसकी अश्लील और निजी तस्वीरे भी वायरल कर देगा











Users Today : 0
Users This Year : 24839
Total Users : 37432
Views Today :
Total views : 73632