वाराणसी, पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चोरी व लूट की घटनाओं के अनावरण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना मण्डुवाडीह पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की एक घटना का अनावरण करते हुए
एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया और चोरी का समरसेबुल बरामद किया दिनांक 20 जनवरी 2026 को कंचनपुर पार्क, नगर निगम से एक टलूगा कंपनी का समरसेबुल चोरी हो गया था पीड़ित द्वारा थाना मण्डुवाडीह में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर मु०अ०स० 0032/226 धारा 305(a) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए
दिनांक 21 जनवरी 2026 को लगभग 00:30 बजे बीएलडब्ल्यू परिसर स्थित अंडरपास के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कियायह सफल कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में हुई। गिरफ्तारी में थाना मण्डुवाडीह के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार यादव, प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषभ शुक्ला, कांस्टेबल अंगद और कांस्टेबल शिवराम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई











Users Today : 62
Users This Year : 24836
Total Users : 37429
Views Today : 100
Total views : 73629