चन्दौली नियमताबाद। विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा कूड़े कला में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और वे बीमारियों से जूझ रहे हैं।
गांव में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है। मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नियमित सफाई न होने के कारण स्थिति गंभीर हुई है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीण दीनू, राजू, मुकेश, अवधेश, पुनवासी, शीला देवी, मीनाक्षी और सुषमा ने इस पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि गांव में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हो रही है। बीमारियों के फैलने का डर बना रहता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम सभा में जल्द से जल्द नियमित सफाई व्यवस्था शुरू की जाए। इसके साथ ही कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था हो और स्वच्छता कर्मियों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि गांव में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बन सके।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459