वाराणसी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड द्वारा जारी दिसंबर माह की रैंकिंग में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह रैंकिंग अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सहित कुल 51 विभिन्न मानकों के आधार पर जारी की गई है।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था के क्षेत्र में वाराणसी का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग नीति में अपराध नियंत्रण, विवेचना एवं निस्तारण, पुरस्कार घोषित वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, डायल-112 पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम, महिला अपराध, एससी/एसटी एक्ट के मामलों में प्रभावी कार्रवाई, तथा गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई जैसे बिंदुओं की समीक्षा प्रमुख रूप से शामिल रही।









Users Today : 46
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today : 70
Total views : 73529