सैयदराजा (चंदौली)
भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की बैठक नगर पंचायत स्थित अखबार सेंटर पर बुधवार को संघ के जिला कोषाध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।संचालन प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने किया। बैठक में वरिष्ठ वितरक नेता पारसनाथ यादव, एस0 नाथ ने प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया व जिला कोषाध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया व समस्याओं से अवगत कराते हुए चुनाव कराने का मांग किया ।
जिस पर चौरसिया ने लोगों से कहा कि सभी समस्या का समाधान धैर्य व विचार विमर्श अधिकारियों से वार्ता कर कराया जाएगा नगर इकाई का चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष राम श्रेष्ठ पासवान से अनुमति लेकर कराया जाएगा व प्रदेश सदस्य चंद्रिका यादव ग्रा0 नेवादा का गत् दिवस सड़क दुर्घटना में घायल होने पर चिंता व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि अति शीघ्र स्वस्थ हों ।
सामाजिक संस्था स्व0 सोना लाल जायसवाल स्मृति द्वारा प्राप्त कंबल शीत लहरी व ठंड को देखते हुए सभी पत्र वितरकों को देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में पारसनाथ यादव, निरंजन गुप्ता, अवधेश शर्मा, सदानंद , दिनेश मौर्य, विजय गुप्ता, राजेश कुमार, सूर्यनाथ केशरी, दया विश्वकर्मा, चंद्रिका यादव, गोलू शर्मा उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529