इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भदोही शाखा द्वारा गोपीगंज स्थित वृद्ध आश्रम में आज 47 वृद्धों को चश्मा निःशुल्क प्रदान किया गया। वृद्धों को चश्मा प्रदान करने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के अनेक सदस्यों ने सहयोग किया है । उनके सहयोग से ही यह चश्मा उन्हें प्रदान किया गया। इस अवसर पर सचिव डॉक्टर भारतेंदु द्विवेदी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी सेवा कार्य में सदा आगे रहा है । वृद्धों की सेवा से हमें आत्म संतुष्टि प्राप्त हो रही है। चश्मे की सहायता से वे अब अच्छी तरह से देख सकेंगे।
नेत्र ज्योति अवश्य अंग है। वृद्ध जनों में चश्मा प्राप्ति के बाद स्पष्ट दिखाई दे रहा था । उनकी प्रसन्नता का भाव उनके चहरे से स्पष्ट हो रहा था। बार बार जय घोष कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह ने रेड क्रॉस के उपस्थित सदस्यों के प्रति और आर्थिक सहयोग करने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वृद्ध आश्रम के संयोजक प्रदोष पंडा एवं राजन पंडा ने रेड क्रॉस के इस कार्य की सराहना करते हुए रेडक्रास के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, मोहम्मद इरशाद खान, अरविंद भट्टाचार्य, सौरभ जायसवाल, माबूद खान , अभय श्रीवास्तव , विनोद कुमार गुप्ता, कमल कुमार गुप्ता आदि रेड क्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459