सैयदराजा(चंदौली)
विकास खण्ड बरहनी के ग्राम सभा मानिकपुर में सोमवार की अपराह्न स्व0 आलोक कुमार सिंह फाउण्डेशन के तत्वावधान में क्षेत्र के आधा दर्जन गाँवों के गरीब,असहायों के बीच करीब चार सौ लोगों को कम्बल वितरण किया गया। जिसमें सभी को कम्बल के साथ नाश्ते का पैकेट भी प्रदान किया गया। जिसे पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि विगत कई वर्षों से स्व0 आलोक कुमार सिंह जी की स्मृति एवं स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प के साथ कम्बल वितरण का कार्य काफी सराहनीय है जिसमें गरीब असहायों को भीषण गलन में तन ढकने के लिए जो कदम उनके पुत्र कुलदीप कुमार सिंह द्वारा जनसेवा कर अपने पिता के पदचिंहों का अनुसरण करने का कार्य किया जाता है। यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वहीं गरीब एवं असहायों के विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पापुलर हास्पीटल के तत्वावधान में निःशुल्क कैम्प लगाया गया। जहां विभिन्न प्रकार के रोगियों की जाॅच के लिए डा0 आकाश,डा0टुनिषा,डा0 अविनाश,डा0प्रज्ञा पाण्डेय टीम सहित जाॅच कार्य में सक्रिय रही इसके पश्चात विभिन्न प्रकार के रोगियों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। जो काफी सराहनीय रहा।
इस अवसर पर आयोजक कुलदीप कुमार सिंह ने आए हुए मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कम्बल वितरण में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख बरहनी विजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ महन्त सिंह, अम्बरीष सिंह भोला एवं विधायक प्रतिनिधि हर्षवर्धन सिंह, अशोक सिंह,अजय कुमार सिंह,आशीष कुमार सिंह उर्फ छोटू सहित कई गाँवों के प्रधान पूर्व प्रधान एवं साम्भ्रान्त नागरिक काफी संख्या में उपस्थित रहे।
संचालन स्व0 आलोक कुमार सिंह फाउण्डेशन के सचिव अरूण सिंह ने किया
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437