चन्दौली धीना/कमालपुर।
जनपद में पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धीना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिकअप वाहन से क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाए जा रहे 20 राशि पड़वा (भैंस के बच्चे) बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 12 जनवरी 2026 को थाना धीना पुलिस टीम बघरी तिराहा मस्जिद के पास बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक व उसके साथ बैठे व्यक्ति ने वाहन रोककर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जावेद आलम (24) पुत्र मंजूर आलम एवं मो. इम्तियाज (26) पुत्र बचाऊ, निवासी कमलगढ़हा, थाना जैतपुरा, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अमानवीय तरीके से लदे 20 राशि पड़वा बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना धीना में मु0अ0सं0 05/2026, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं 324(4) बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
धीना थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद का कहना है कि पशु तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
भूपेन्द्र कुमार निषाद थानाध्यक्ष, थाना धीना उ0नि0 शेष कुमार राय, उ0नि0 राजेन्द्र यादव ,का0 सुनील कुमार राय ,का0 अजीत प्रचेता थाना धीना







