रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ सकती है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दूसरी बार अयोध्या आने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 23 जनवरी को अयोध्या पहुंचने वाली रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के साथ राहुल गांधी भी यहां आ सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय की 32 सदस्यीय संसदीय समिति अयोध्या दौरे पर आ रही है। इस दौरान समिति के सदस्य रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों के तहत कैंट क्षेत्र का भ्रमण भी करेंगे। इस संसदीय दल के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह हैं, जबकि समिति में राहुल गांधी का नाम भी शामिल है। इसी कारण उनके अयोध्या आगमन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी इससे पहले वर्ष 2016 में भी अयोध्या आ चुके हैं। उस समय उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया था और अखाड़ा परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष महंत ज्ञानदास से आशीर्वाद लिया था। यदि इस बार उनका दौरा होता है तो इसे मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459