लखनऊ में शनिवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आलमनगर स्टेशन के पास जलालपुर रेलवे फाटक पर युवक और युवती ने वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसा दोपहर करीब 1:45 बजे हुआ। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान नीलमथा निवासी सूर्यकांत (35) और अर्जुनगंज के शाहखेड़ा गांव की रहने वाली दीपाली (25) के रूप में हुई है। दोनों सदर इलाके में स्थित एक प्राइवेट ऑफिस में साथ काम करते थे। सूर्यकांत शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है।
दो घंटे तक ट्रैक के पास टहलते रहे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक-युवती घटना से करीब ढाई घंटे पहले से रेलवे फाटक के पास टहल रहे थे। जैसे ही वंदे भारत ट्रेन के आने का सिग्नल हुआ, दोनों अचानक ट्रैक पर चले गए और लेट गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और शोर मचाया, लेकिन तब तक ट्रेन आ चुकी थी।
पहले से दर्ज थी युवती की गुमशुदगी
दीपाली 8 जनवरी को घर से ऑफिस के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसी दिन सुशांत गोल्फ सिटी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, तभी यह दुखद घटना सामने आई।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459