दिनांक 10.01.2026 को थाना कपसेठी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बरकी बाजार के पास से अपहरण के प्रकरण में पंजीकृत मु0अ0सं0–0008/25, धारा 87/137(2)/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सौरभ उर्फ गोरख पुत्र श्यामधर, निवासी ग्राम सकलपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि उसकी पुत्री, उम्र लगभग 15 वर्ष, दिनांक 24.10.2025 को अपने निवास स्थान से चली गई थी, जिसके संबंध में संबंधित थाने पर सूचना दर्ज कराई गई थी। बालिका कुछ समय पश्चात स्वयं अपने घर वापस आ गई थी। इसके उपरांत दिनांक 06.01.2026 को अभियुक्त सौरभ उर्फ गोरख द्वारा वादिनी की पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 6
Total views : 73444